Bhagavad Gita Chapter 17 Verse 26 भगवद् गीता अध्याय 17 श्लोक 26 सद्भावे साधुभावे च सदित्येतत्प्रयुज्यते। प्रशस्ते कर्मणि तथा सच्छब्दः पार्थ युज्यते।।17.26।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 17.26) ।।17.26।।हे पार्थ परमात्माके सत्इस नामका सत्तामात्रमें और श्रेष्ठ भावमें प्रयोग किया जाता है तथा प्रशंसनीय कर्मके साथ सत् शब्द जोड़ा जाता है। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।17.26।। हे पार्थ सत्य भाव व साधुभाव में सत् शब्द का प्रयोग किया जाता है? और प्रशस्त (श्रेष्ठ? शुभ) कर्म में सत् शब्द प्रयुक्त होता है।।