Bhagavad Gita Chapter 17 Verse 21 भगवद् गीता अध्याय 17 श्लोक 21 यत्तु प्रत्युपकारार्थं फलमुद्दिश्य वा पुनः। दीयते च परिक्लिष्टं तद्दानं राजसं स्मृतम्।।17.21।। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।17.21।। और जो दान क्लेशपूर्वक तथा प्रत्युपकार के उद्देश्य से अथवा फल की कामना रखकर दिया जाता हैं? वह दान राजस माना गया है।। हिंदी टीका - स्वामी चिन्मयानंद जी ।।17.21।। क्लेशपूर्वक दान से तात्पर्य उस दान से है? जो हम अनेक प्रकार के चन्दे के रूप में अनिच्छापूर्वक देते हैं। शेष अर्थ स्पष्ट है।