Bhagavad Gita Chapter 15 Verse 9 भगवद् गीता अध्याय 15 श्लोक 9 श्रोत्रं चक्षुः स्पर्शनं च रसनं घ्राणमेव च। अधिष्ठाय मनश्चायं विषयानुपसेवते।।15.9।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 15.9) ।।15.9।।यह जीवात्मा मनका आश्रय लेकर श्रोत्र? नेत्र? त्वचा? रसना और घ्राण -- इन पाँचों इन्द्रियोंके द्वारा विषयोंका सेवन करता है। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।15.9।। (यह जीव) श्रोत्र? चक्षु? स्पर्शेन्द्रिय? रसना और घ्राण (नाक) इन इन्द्रियों तथा मन को आश्रय करके अर्थात् इनके द्वारा विषयों का सेवन करता है।।