Bhagavad Gita Chapter 14 Verse 7 भगवद् गीता अध्याय 14 श्लोक 7 रजो रागात्मकं विद्धि तृष्णासङ्गसमुद्भवम्। तन्निबध्नाति कौन्तेय कर्मसङ्गेन देहिनम्।।14.7।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 14.7) ।।14.7।।हे कुन्तीनन्दन तृष्णा और आसक्तिको पैदा करनेवाले रजोगुणको तुम रागस्वरूप समझो। वह कर्मोंकी आसक्तिसे शरीरधारीको बाँधता है। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।14.7।। हे कौन्तेय रजोगुण को रागस्वरूप जानो? जिससे तृष्णा और आसक्ति उत्पन्न होती है। वह देही आत्मा को कर्मों की आसक्ति से बांधता है।।