Download Bhagwad Gita 10.26 Download BG 10.26 as Image

⮪ BG 10.25 Bhagwad Gita Hindi Translation BG 10.27⮫

Bhagavad Gita Chapter 10 Verse 26

भगवद् गीता अध्याय 10 श्लोक 26

अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां देवर्षीणां च नारदः।
गन्धर्वाणां चित्ररथः सिद्धानां कपिलो मुनिः।।10.26।।

हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 10.26)

।।10.26।।सम्पूर्ण वृक्षोंमें पीपल? देवर्षियोंमें नारद? गन्धर्वोंमें चित्ररथ और सिद्धोंमें कपिल मुनि मैं हूँ।

हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद

।।10.26।। मैं समस्त वृक्षों में अश्वत्थ (पीपल) हूँ और देवर्षियों में नारद हूँ मैं गन्धर्वों में चित्ररथ और सिद्ध पुरुषों में कपिल मुनि हूँ।।