Bhagavad Gita Chapter 10 Verse 15 भगवद् गीता अध्याय 10 श्लोक 15 स्वयमेवात्मनाऽत्मानं वेत्थ त्वं पुरुषोत्तम। भूतभावन भूतेश देवदेव जगत्पते।।10.15।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 10.15) ।।10.15।।हे भूतभावन हे भूतेश हे देवदेव हे जगत्पते हे पुरुषोत्तम आप स्वयं ही अपनेआपसे अपनेआपको जानते हैं। हिंदी टीका - स्वामी रामसुख दास जी ।।10.15।। व्याख्या --   भूतभावन भूतेश देवदेव जगत्पते पुरुषोत्तम -- सम्पूर्ण प्राणियोंको संकल्पमात्रसे उत्पन्न करनेवाले होनेसे आप भूतभावन हैं सम्पूर्ण प्राणियोंके और देवताओंके मालिक होनेसे आप भूतेश और देवदेव हैं जडचेतन? स्थावरजङ्गममात्र जगत्का पालनपोषण करनेवाले होनेसे आप जगत्पति हैं और सम्पूर्ण पुरुषोंमें उत्तम होनेसे आप लोकमें और वेदमें पुरुषोत्तम नामसे कहे गये हैं (गीता 15। 18) (टिप्पणी प0 550)।इस श्लोकमें पाँच सम्बोधन आये हैं। इतने सम्बोधन गीताभरमें दूसरे किसी भी श्लोकमें नहीं आये। कारण है कि भगवान्की विभूतियोंकी और भक्तोंपर कृपा करनेकी बात सुनकर अर्जुनमें भगवान्के प्रति विशेष भाव पैदा होते हैं और उन भावोंमें विभोर होकर वे भगवान्के लिये एक साथ पाँच सम्बोधनोंका प्रयोग करते हैं (टिप्पणी प0 551)। स्वयमेवात्मनात्मानं वेत्थ त्वम् -- भगवान् अपनेआपको अपनेआपसे ही जानते हैं। अपनेआपको जाननेमें उन्हें किसी प्राकृत साधनकी आवश्यकता नहीं होती। अपनेआपको जाननेमें उनकी अपनी कोई वृत्ति पैदा नहीं होती? कोई जिज्ञासा भी नहीं होती? किसी करण(अन्तःकरण और बहिःकरण) की आवश्यकता भी नहीं,होती। उनमें शरीरशरीरीका भाव भी नहीं है। वे तो स्वतःस्वाभाविक अपनेआपसे ही अपनेआपको जानते हैं। उनका यह ज्ञान करणनिरपेक्ष है? करणसापेक्ष नहीं।इस श्लोकका भाव यह है कि जैसे भगवान् अपनेआपको अपनेआपसे ही जानते हैं? ऐसे ही भगवान्के अंश जीवको भी अपनेआपसे ही अपनेआपको अर्थात् अपने स्वरूपको जानना चाहिये। अपनेआपको अपने स्वरूपका जो ज्ञान होता है? वह सर्वथा करणनिरपेक्ष होता है। इसलिये इन्द्रियाँ? मन? बुद्धि आदिसे अपने स्वरूपको नहीं जान सकते। भगवान्का अंश होनेसे भगवान्की तरह जीवका अपना ज्ञान भी करणनिरपेक्ष है। सम्बन्ध --  विभूतियोंका ज्ञान भगवान्में दृढ़ करानेवाला है (गीता 10। 7)। अतः अब आगेके श्लोकोंमें अर्जुन भगवान्से विभूतियोंको विस्तारसे कहनेके लिये प्रार्थना करते हैं।