Bhagavad Gita Chapter 1 Verse 14 भगवद् गीता अध्याय 1 श्लोक 14 ततः श्वेतैर्हयैर्युक्ते महति स्यन्दने स्थितौ। माधवः पाण्डवश्चैव दिव्यौ शङ्खौ प्रदध्मतुः।।1.14।। हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 1.14) ।।1.14।।उसके बाद सफेद घोड़ोंसे युक्त महान् रथपर बैठे हुए लक्ष्मीपति भगवान् श्रीकृष्ण और पाण्डुपुत्र अर्जुनने दिव्य शंखोंको बड़े जोरसे बजाया। हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद ।।1.14।।इसके उपरान्त श्वेत अश्वों से युक्त भव्य रथ में बैठे हुये माधव (श्रीकृष्ण) और पाण्डुपुत्र अर्जुन ने भी अपने दिव्य शंख बजाये।