Download Bhagwad Gita 1.14 Download BG 1.14 as Image

⮪ BG 1.13 Bhagwad Gita Hindi Translation BG 1.15⮫

Bhagavad Gita Chapter 1 Verse 14

भगवद् गीता अध्याय 1 श्लोक 14

ततः श्वेतैर्हयैर्युक्ते महति स्यन्दने स्थितौ।
माधवः पाण्डवश्चैव दिव्यौ शङ्खौ प्रदध्मतुः।।1.14।।

हिंदी अनुवाद - स्वामी रामसुख दास जी ( भगवद् गीता 1.14)

।।1.14।।उसके बाद सफेद घोड़ोंसे युक्त महान् रथपर बैठे हुए लक्ष्मीपति भगवान् श्रीकृष्ण और पाण्डुपुत्र अर्जुनने दिव्य शंखोंको बड़े जोरसे बजाया।

हिंदी अनुवाद - स्वामी तेजोमयानंद

।।1.14।।इसके उपरान्त श्वेत अश्वों से युक्त भव्य रथ में बैठे हुये माधव (श्रीकृष्ण) और पाण्डुपुत्र अर्जुन ने भी अपने दिव्य शंख बजाये।